फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: घर में घुसकर किशोरी से की छेड़खानी, परिजनों ने हाथ-पैर बांध कर पीटा

Mon, 28 Jul 2025 07:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, युवक के परिजनों की तहरीर पर किशोरी के परिजनों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवक को हाथ-पांव बांधकर पीटा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के फखरपुर क्षेत्र में रविवार की रात एक मनबढ़ मनचले ने किशोरी के घर छलांग लगा दी और किशोरी को दबोच कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान शोर सुन उठे परिजनों ने युवक को दबोच लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांध कर जमकर पीटा।

विज्ञापन


घर में कूदे युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान तारिक के रुप में हुई है। वायरल वीडियो में युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे दिख रहे हैं और एक युवक गैस सिलेंडर की पाइप से उसे पीट रहा है। साथ ही उससे घर में घुसने के रास्ते आदि की जानकारी मांग रहा है।

मामले को लेकर किशोरी के पिता की तहरीर पर फखरपुर पुलिस ने तारिक पर पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हाथ-पैर बांधकर पिटाई करने को लेकर युवक के परिजनों की तहरीर पर किशोरी के परिजनों पर मारपीट की धाराओंं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


युवक किशोरी के घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा था। इस पर पॉक्सो की धाराओंं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। वहीं, पिटाई को लेकर किशोरी के परिजनों पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें