फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: हनुमान मंदिर में घुसा हाथी, आधे घंटे तक मचाता रहा उत्पात, पुजारी के आवास की दीवार तोड़ी

Tue, 24 Nov 2026 07:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बिछिया (बहराइच)

सार

टस्कर हाथी करीब आधे घंटे तक मंदिर के अंदर उत्पात मचाता रहा। इस दौरान हैंडपंप और चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने थाली और ड्रम बजाकर हाथी को भगाया।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में टस्कर हाथी के उत्पात में टूटी पुजारी आवास की दीवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिछिया के कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी स्थित सिंचाई कॉलोनी के हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार रात टस्कर हाथी घुस गया। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाते हुए उसने पुजारी के आवास की दीवार तोड़ दी। हैंडपंप और पेड़ के चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के मंदिर परिसर में डटे रहने से आसपास के लोगों में दहशत रही।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट जंगल से सटे आबादी वाले इलाकों में हाथियों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी है। सोमवार रात करीब 12 बजे एक टस्कर मंदिर परिसर में पहुंचा और तोड़फोड़ करने लगा। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पुजारी रामऔतार की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह परिसर में डटा रहा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाली बजाकर और ड्रम पीटकर हांका लगाया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।

रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन


सड़क पर आ गया था हाथियों का झुंड
इसके पहले, 15 नवंबर को कतर्नियाघाट रेंज के कैलाशपुरी-गिरिजापुरी मार्ग पर रात करीब आठ बजे हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। झुंड के सड़क पार करने के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक आवागमन ठप रहा। इसके बाद हाथियों का झुंड सड़क पार कर घने जंगल में चला गया तब आवागमन शुरू हो सका।

नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क से हाथियों का आवागमन कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में होता है। अक्सर हाथी झुंड में कतर्नियाघाट पहुचते हैं। रात को करीब 50 हाथियों का झुंड कैलाशपुरी-गिरिजापुरी मार्ग पार कर घने जंगल की ओर गया। झुंड में बच्चे भी थे। इस पर रेंजर आशीष गौड़ ने वन रक्षक संतोष कुमार को वाचर सुनील कुमार और संजय गौड़ के साथ गिरिजापुरी पेट्रोल पंप चौराहे पर तैनात किया था। रेंजर ने वनकर्मी राहगीरों को देर रात तक सतर्क करते रहे, उन्होने कहा कि इलाके में हाथियों का मूवमेंट होने के चलते आसपास गांव के लोगों को भी सजग रहने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें