फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीरंदाजी में बहराइच का दबदबा, दोनों वर्गों में जीती ट्रॉफी

Thu, 26 Mar 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय तीरंदाजी (आर्चरी) प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। मेजबान बहराइच की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष, दोनों वर्गों के खिताब जीतकर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर और बहराइच सहित आठ जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। कुल 81 खिलाड़ियों ने अपनी तीरंदाजी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पुरुष वर्ग में बहराइच की टीम 304 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि कुशीनगर (153 अंक) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में बहराइच 135 अंकों के साथ पहले और गोंडा की टीम 100 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें