फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच ब्लास्टर ने सुपर किंग्स को 42 रनों से हराया

Thu, 15 Jan 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। -संव
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्वर्गीय कुशमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में आयोजित ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग के अंतर्गत बहराइच ब्लास्टर और बहराइच सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बहराइच ब्लास्टर ने शानदार खेल दिखाते हुए 42 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर बहराइच ब्लास्टर के कप्तान जयप्रकाश यादव ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 22 ओवरों में सात विकेट खोकर 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान जयप्रकाश यादव ने 92 रनों की पारी खेली। प्रणव सिंह ने 34 और अमरनाथ ने 26 रनों का योगदान दिया। सुपर किंग्स की ओर से ओम ठाकुर ने चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच सुपर किंग्स की टीम दबाव में बिखर गई। पूरी टीम 22 ओवरों में केवल 162 रन ही बना सकी। ओम ठाकुर ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। ब्लास्टर की ओर से गोविंद चौहान और दिव्यांशु सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के लिए जयप्रकाश यादव को मैन ऑफ द मैच और ओम ठाकुर को बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अगला मुकाबला शुक्रवार को बहराइच ब्लास्टर और बहराइच नवाब के बीच होगा।

इससे पहले मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद यासिर और तुषार सत्या रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बालकृष्ण मिश्रा, पंकज अग्रवाल, राजकुंवर और विनायक मिश्र उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें