फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुकान में लगी आग, सामान हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जमोग बाजार स्थित परचून की दुकान में रविवार शाम आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब पांच लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जमोग बाजार में राज कुमार मौर्य परचून की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम वह दुकान बंद कर मंडहवा स्थित घर चले गए। रात में अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। राजकुमार ने बताया कि सूचना पर जब वह पहुंचे तो दुकान धू-धूकर जल रही थी। आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई, लेकिन तब तक लाखों का सामान जल चुका था। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे बच्चों के कपड़े, कॉपी-किताब, स्कूल बैग, सौंदर्य प्रसाधन, जूता- चप्पल आदि जलकर राख हो गए। इन्वर्टर व बैटरी भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें