फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोडवेज बस ने युवक को रौंदा, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाइक से खाद लेने जा रहे युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। गुस्साए परिवारवालों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वे मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काटते रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के मीरामऊ गांव निवासी विजय कुमार (22) सोमवार को खाद लेने बाइक से बहराइच आ रहा था। अशोका डीहा के पास रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। विजय के परिवारवाले कार्रवाई की मांग को लेकर देहात कोतवाली गए। उसके भाई अनूप का आरोप है कि दरगाह थाने का मामला होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया। दरगाह थाने पहुंचे तो वहां की पुलिस ने अस्पताल में मौत होने की बात कहकर नगर कोतवाली भेज दिया।
नगर कोतवाली में पोस्टमार्टम होने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई। इसके बाद परिवारवाले शव का पोस्टमार्टम कराने चले गए। सीओ सिटी राजीव सिसौदिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाया जाएगा। तीनों थानों की पुुलिस ने ऐसा क्यों किया? इसकी जांच की जाएगी। विजय ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर पर चोट दिख रही है। हालांकि, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें