पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर-इकौना मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामगांव थाना क्षेत्र के खैरा धौकल गांव निवासी सुुंदर (30) बुधवार सुबह बाइक पर छोटू, रामू व मनतू को बैठाकर पयागपुर क्षेत्र में किसी काम से जा रहे थे। पयागपुर-इकौना मार्ग पर गोपारा गांव के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चालक सुंदर की मौत हो गई जबकि तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पयागपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सुंदर का सिर फट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा कि मौत सिर में चोट लगने से हुई या किसी अन्य वजह से। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद