फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदने के बाद सड़कें संवारने में खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के नगर पालिका परिषद क्षेत्र की सड़कें अमृत पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के नाम पर खोद तो दी गईं, लेकिन इनकी बिगड़ी सूरत संवारने में खानापूर्ति की गई। हालत यह है शहर के मुख्य मार्गों समेत अन्य मोहल्लों में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। आए दिन वाहन सवार व राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार सड़कों को दुरुस्त कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से अमृत पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल निगम को सौंपा गया था। जलनिगम की ओर से करीब दो वर्ष पूर्व अपने ठेकेदारों के माध्यम से नगर के वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कराया था। ठेकेदारों ने पाइप लाइन डालने के बाद सड़क मरम्मत के नाम पर घोर लापरवाही बरती है।
बता दें कि शहर की मुख्य सड़क डीएम चौराहे से घंटाघर तक जाती है। ठीक डीएम आवास के सामने पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की कई बार मरम्मत कराई जा चुकी हैं। घंटाघर चौक बाजार तक गई इस सड़क पर कई गड्ढे बन गए हैं। मुख्य सड़क होने के चलते यहां से प्रतिदिन जिले के आला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का निकलना होता है, लेकिन सड़क दुरुस्त नहीं कराई जा रही है। इसी तरह शहर के मोहल्लों की सड़कों की हालात और भी बदतर है।
विज्ञापन

डीएम चौराहा से घंटाघर तक, पानी टंकी तिराहे से छोटी बाजार जाने वाली सड़क, मीराखेलपुरा से मुसाफिर जाने वाली सड़क, रेलवे क्रॉसिंग से बख्शीपुरा जाने वाली सड़क, घंटाघर से चांदपुरा जाने वाली सड़क सबसे ज्यादा बदहाल अवस्था में है। इसके अलावा ब्राह्मणीपुरा जैन मंदिर के पीछे, बड़ीहाट, खत्रीपुरा, दीवानी कचेहरी के सामने, गुदड़ी, बशीरगंज, नौवागढ़ी, चंादमारी आदि मोहल्ले के मार्ग भी बदहाल अवस्था में है।
सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिया गया है कि मानक के अनुसार सड़कों का दुरस्तीकरण करा दें। आदेश न माना गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्योति राय, नगर मजिस्ट्रेट
जलनिगम के अधिकारियों से खराब हुई सड़कों के दुरुस्तीकरण को लेकर कई बाद पत्राचार किया जा चुका है। इसे लेकर फिर पत्र भेजा जाएगा।
- बालमुकुंद मिश्रा, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें