फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से पार की नकदी-जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा बहादुर सिंह गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नगदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा बहादुर सिंह गांव निवासी जमुई पत्नी करीमा व अन्य सदस्यों के साथ घर के बाहर सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये नगदी, सोने की चेन, झुमकी ,सोने का हाथफूल, अंगूठी, हार व मंगलसूत्र समेत लाखों का सामान उठा ले गए। इसके बाद गांव के ही उस्मान के घर में घुसकर चोरों ने 50 हजार नगद व जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। मटेरा थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें