फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित रिसिया थाने का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। नवनिर्मित रिसिया थाना बुधवार को जनता को समर्पित कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इसका वर्चुअल लोकार्पण किया। नये भवन के निर्माण से पुलिस कर्मियों को कई सहूलियतें मिलेंगी। नये थाने में महिला व पुरुष आरक्षियों के लिए बैरक, डाइनिंग हॉल व प्रसाधन के अलावा होमगार्ड व पीआरडी जवानों के लिए भी कक्षों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कानून व्यवस्था बेहतर हो। इसी वजह से थानों को बेहतर बनाया जा रहा है। विधायक, महसी, सुरेश्वर सिंह ने कहा कि नवनिर्मित थाना भवन क्षेत्र के युवाओं को पुलिस सेवा के लिए आकर्षित करेगा। इस मौके पर विधायक, नानपारा, रामनिवास वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव चौधरी, एएसपी, नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ, पयागपुर राजीव सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें