फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ पूरे शहर में अभियान चलाया। इस दौरान नपाप की टीम ने दस किलो पॉलीथिन मौके पर जब्त करते हुए छह हजार जुर्माने की वसूली की।
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के लिए करीब दो माह पूर्व शहर में नगर पालिका प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया था। अभियान के दौरान दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन धीरे-धीरे गायब होने लगी थी, लेकिन अभियान क ी रफ्तार सुस्त होने के बाद बाजार में फिर प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग शुरू हो गया। इसकी भनक लगने पर डीएम ने नपाप के अधिशासी अधिकारी बालमुकुंद मिश्रा की अगुवाई में टीम गठित कर अभियान को सख्ती के साथ चलाने के निर्देश दिए।
इसी के तहत मंगलवार को ईओ मिश्रा की अगुवाई में सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव व स्वाती श्रीवास्तव की टीम ने नगरपालिका से डीएम चौराहा, अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा, डिगिहा आदि स्थानों में सघन अभियान चलाकर दुकानदारों व ठेले वालों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान टीम ने मौके से दस किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर जब्त कर ली। टीम ने पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों से छह हजार जुर्माना वसूल कर कड़ी चेतावनी दी। ईओ ने बताया कि दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन से दूरी बनाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें