फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिसर की कैंटीन बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे के परिसर में संचालित कैंटीन मंगलवार की देर रात अचानक धू-धूकर जलने लगी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरी कैंटीन जलकर राख हो गई। कैंटीन संचालक के अनुसार करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। संचालक ने साजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कैंटीन के माध्यम से यात्रियों को निशुल्क शुद्ध जल के अलावा निर्धारित कीमतों पर खाद्य पदार्थ मुहैया कराए जाते हैं। निगम की गाइड लाइन के तहत व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए कैंटीन संचालक ने मिनी वाटर प्लांट के अलावा फ्रीजर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगा रखे हैं। मंगलवार की देर रात करीब 12:30 बजे अचानक कैंटीन धू-धूकर जलने लगी। रोडवेज परिसर में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक पूरी कैंटीन जलकर राख हो चुकी थी।
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कैंटीन संचालक को दी। मौके पर पहुंचे कैंटीन संचालक संतोष चौरसिया ने बताया कि पानी की बोतलें, कोल्डड्रिंक की पेटियां, बिस्कुट, नमकीन व पानी के प्लांट की मशीन समेत अन्य सभी उपकरण जलकर राख हो गये हैं। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख के नुकसान की आशंका है। कैंटीन संचालक ने अग्निकांड की घटना में साजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें