फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत बिष्ट बने मेयर, उप मेयर पद पर कमरुद्दीन जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा(बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल के जिला बांके में चल रही निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई। निकाय चुनाव में मेयर पद पर कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत बिष्ट ने बाजी मारी। वहीं, उप मेयर के पद पर जसपा गठबंधन प्रत्याशी कमरुद्दीन राई ने जीत दर्ज की। प्रशांत बिष्ट की जीत पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मेयर के चुनाव में दूसरे स्थान पर एमाले पार्टी के प्रत्याशी पशुपतिनाथ मिश्र व उप मेयर पद पर एमाले पार्टी के शांति ढकाल रहे।
विज्ञापन

नेपालगंज के बांके में निकाय चुनाव के लिए बीते 13 मई को वोट डाले गये थे। वोटिंग के बाद से ही कार्यकर्ता उनकी जीत का दावा कर रहे थे। चुनावी परिणाम में कांग्रेस गठबंधन के प्रशांत बिष्ट ने मेयर का चुनाव जीत लिया। कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी प्रशांत बिष्ट को 23460 मत प्राप्त हुए वहीं दूसरे स्थान पर एमाले पार्टी के पशुपति दयाल मिश्र रहे। उन्हें 11675 मत प्राप्त हुए। प्रशांत बिष्ट ने 11785 मतों से मेयर का चुनाव जीत लिया। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नंदलाल वैश्य रहे जिन्हें 7598 वोट मिले। उप मेयर के चुनाव में जसपा गठबंधन के कमरुद्दीन राई ने जीत हासिल की। उन्होंने एमाले पार्टी के शांति ढकाल को 7815 मतों से हराया। जसपा के कमरुद्दीन राई को 17950 मत मिले जबकि शांति ढकाल को 10915 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की बिंदु चार्तीमगर रहीं। उन्हें 10135 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें