फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला पावर हाउस का ट्रांसफार्मर, कई गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील के पावर हाउस महसी में लगा ट्रांसफार्मर रविवार रात अचानक जलने लगा। देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर आग की लपटों में घिर गया। ट्रांसफार्मर जलने से तहसील के एक दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई जिससे इन गांवों के ग्रामीण बिजली पानी से मरहूम हो गए। सोमवार को 19 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

पावर हाउस महसी में लगा ट्रांसफार्मर रविवार की रात अचानक धू-धूकर जलने लगा था, जिससे इस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति पाने वाले दर्जनभर गांवों की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर जलने से महसी, पूरे प्रसाद सिंह, पूरे दिलदार सिंह, पूरे बस्ती गड़रिया, औराही जगीर, सिंगिया नसीर पुर, पूरे गंगा प्रसाद, पिपरी मोहन, पूरे हिंदू सिंह, कोटिया , मैकू पुरवा,अंगरौरा दुबहा, पचदेवरी, गरेठी गुरुदत्त सिंह, बहदुरिया, धनावा, रामसहाय पुरवा आदि गांवों की लगभग 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। सोमवार को ट्रांसफार्मर जलने के 19 घंटे बाद भी इसे बदलने की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी थी जिसके चलते ग्रामीण गर्मी से बेहाल दिखे। इस संबंध में जब जेई महसी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो इसके लिए बिजली आपूर्ति बहाल करने की दूसरी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें