फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी व जेवरात लूटे, विरोध पर रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। सिलेमपुर गांव में सर्राफा व्यवसायी के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने लाखों की नकदी व जेवरात की लूट की। जाते समय परिवार के सदस्यों की आंख खुली और विरोध किया तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश बेखौफ होकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बौंडी थानाक्षेत्र के सिलेमपुर गांव निवासी शिवकुमार पुत्र लालजी रोजाना की तरह रविवार की रात भी खाना खाकर परिवार के साथ सो रहे थे। बताया जाता है कि रात में अज्ञात बदमाश घर में घुसे और ज्वेलरी से भरा बैग व डेढ़ लाख रुपये लेकर भगाने लगे। घर में सो रहे शिवकुमार की आंख अचानक खुल गई। आरोप है कि तभी बदमाशों ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से शिवकुमार के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह अचेत होकर गिर गए और बदमाश फरार हो गए। हमले में घायल शिवकुमार को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर महसी सीओ जेपी त्रिपाठी व बौंडी थानाध्यक्ष आरडी मौर्य दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच कर पीड़ित से तहरीर ली। सीओ ने बताया कि पीड़ित ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
सीओ ने बताया कि पीड़ित से बातचीत के दौरान पता चला कि वह गेहूं खरीदने व बेचने का काम करते हैं। पीड़ित ने जिनको नामजद किया है वे भी यही काम करते हैं। दोनों में खरीदने व बेचने को लेकर कोई विवाद हुआ होगा। इसके बाद यह घटना सामने आई। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बौंडी थानाक्षेत्र में हुई घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। थानाध्यक्ष को हर बिंदु पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- जेपी त्रिपाठी, सीओ, महसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें