फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत रद्द होने से न्यायालय पर और बढ़ा भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में बीते साल तीन अक्तूबर को हुए हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर मृतक किसानों के परिजनों ने न्यायालय को धन्यवाद कहा है। परिजनों ने कहा कि हमें न्यायालय पर भरोसा है। जमानत रद्द होने से विश्वास और बढ़ा है। ऐसे ही निष्पक्ष फैसले आने पर आस्था और बढ़ेगी। परिजनों का मानना है कि जमानत रद्द होने से एक बार फिर किसानों की जीत हुई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा के दौरान जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजारनटाड़ा निवासी दलजीत सिंह व मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव निवासी गुरविंदर सिंह की मौत हो गई थी। दोनों किसानों की मौत के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी घर पहुंचकर आश्वासन दिया था। घटना के बाद से ही मृत किसानों के परिजन आरोपी आशीष मिश्रा के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे है।
सोमवार को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द की वैसे ही परिजनों को एक बार फिर से न्याय की उम्मीद जग गई। मृत किसान गुरविंदर के पिता सुखविंदर का कहना है कि न्यायालय ने बहुत सही फैसला दिया है। जब निष्पक्ष फैसले आएंगे तो लोगों की आस्था बढ़ेगी। मृत दलजीत के भाई जगजीत सिंह का कहना है कि यह किसानों की जीत है। न्यायालय ने आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर सही फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें