फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना कोतवाली देहात की बेड़नापुर चौकी अंतर्गत कटहा कारीपुरवा गांव के निकट शुक्रवार को मरौचा-बौंडी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजा बौंडी के मजरा पांडेयपुरवा निवासी भगौती वर्मा पुत्र नागेश्वर किसी कार्य से बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक कारीपुरवा गांव के पास बिजली के पोल से टकरा गई जिससे भगौती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंजार्च बेड़नापुर विपिन कुमार ने घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें