फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की स्मैक संग अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा थाना पुलिस व 42 वीं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने संयुक्त गश्ती के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दसके पास से 119 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार शाम सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवान संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। उपनिरीक्षक शिवम कुमार कनौजिया के नेतृत्व में जारी गश्त के दौरान रुपईडीहा के घसियारन मोहल्ला से अभियुक्त अनवर हसन उर्फ अन्नू पुत्र मेहंदी हसन निवासी घसियारन मोहल्ला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 119 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में मुख्य आरक्षी वकील सिंह, वीरेंद्र गुप्ता व एसएसबी टीम से निरीक्षक थान्गखोमान्ग बाईटे, मुख्य आरक्षी मोहम्मद एजाज खान, आरक्षी दुर्गेश कुमार व विश्राम कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें