फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कात्यायनी की पूजा कर भक्तों ने मांगी मुराद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। या देवी सर्व भूतेषु स्मृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्र जाप से श्रद्धालुओं ने नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा कर अपने मन की मुराद मांगी। मां का पूजन-अर्चन करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस दलबल के साथ मंदिर के आसपास गश्त करती रही।
विज्ञापन

नवरात्र के छठवें दिन भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। इन्हें महिषासुर मर्दिनी और भय से मुक्त देने वाली मां भी कहा जाता है। शहर के संघारिणी मंदिर, छोटी बेरिया मंदिर व मरीमाता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूजन-अर्चन में अधिक समय दिया। फूल, धूप, अगरबत्ती की खुशी से घर भी महकते रहे। भक्तों ने मंदिरों में प्रसाद चढ़ाकर अपनी मन की मुराद मांगी। वहीं मंदिरों में अब अष्टमी व नवमी को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हवन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला थानाध्यक्ष शीला यादव दलबल के साथ गश्त करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें