फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड पांडा की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पड़ोसी देश नेपाल के जिला दांग में नेपाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेड पांडा की पांच खालों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी दांग ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि खाल लेकर कहां जा रहे थे। रेड पांडा के शिकार पर भी कड़ाई से अंकुुश लगाया जाएगा। नेपाल के जिला दांग के एसपी सुरेश प्रसाद काफ्ले ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मिलने वाले रेड पांडा का शिकार पशु तस्कर कर रहे हैं। पूर्व में भी कई बार तस्कर पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेपाली पुलिस के जवानों ने राप्ती ग्राम सभा के वार्ड नंबर एक भालूबांग-प्यूठान मार्ग पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से रेड पांडा की पांच खालें बरामद की गईं। अभियुक्तों की पहचान रोल्पा जिला निवासी रामबहादुर थापा, लंगूरी ग्राम सभा वार्ड नंबर तीन निवासी रूपक खड़का व सुनछहरी ग्राम सभा वार्ड नंबर सात निवासी रामकुमार पुनमगर के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि रेड पांडा के शिकार पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें