फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटा फुटबॉल लीग का मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शिवा फुटबॉल क्लब व वीर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच बराबरी पर छूटा। दोनों टीमें निर्धारित समय में एक-दूसरे के विरुद्ध कोई गोल न कर सकीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ तेज प्रताप सिंह बबलू ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय सिंह अन्नू व सुनील राय मौजूद रहे। शिवा फुटबॉल क्लब व वीर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया मैच बराबरी पर छूटा। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को निखारने के लिए फुटबॉल लीग होनी चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलती है। खेल में किसी प्रकार की वैमनस्यता नहीं रखनी चाहिए। निर्णायक की भूमिका में राकेश पासवान व शानू खान रहे। मैच में विजय शंकर, विनय प्रकाश सिंह, इशरत महमूद, आनंद मिश्र, घनश्याम, शिवांश, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें