फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक करने के लिए चलाया रीडिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विकास खंड फखरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोगाही बटुरहा के शिक्षकों की ओर से रीडिंग अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान के तहत शिक्षक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गांव-गांव जाकर कविता व कहानी के माध्यम से नौनिहालों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विकास खंड फखरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोगाही बटुरहा में तैनात सहायक अध्यापक एसके चौबे ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव पैदा करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान काफी लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा के प्रति लगाव कुछ कम हो गया। जिससे एक बार फिर उन्हें पढ़ाई के प्रति ललक पैदा कर उन्हें विद्यालय लाना है जिससे वे शिक्षा ग्रहण कर सकें। अभियान के तहत ग्राम पंचायत बटुरहा के मजरे जनकपुर में रीडिंग अभियान का आयोजन किया गया जहां बच्चों को कविता व कहानियों के माध्यम से शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें