फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रायबरेली में हुई घटना से सबक लेते हुए आबकारी महकमा सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से गठित टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 87 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। मौके से भारी मात्रा में मिली लहन को भी मौके पर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की ओर से गठित टीमों ने थाना मोतीपुर, मुर्तिहा व बौंडी के कोड़वा, मुरौवा, फत्तेपुरवा, कंचनपुर और पसियनकुट्टी समेत विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर 87 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान मौके से मिली 300 किलोग्राम लहन को भी नष्ट कराया गया। शराब उत्पादन व बिक्री में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पांच मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। साथ ही नेपाल से सटी सीमा पर भी एसएसबी व पुलिस की मदद से कड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें