फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार ने कार्डधारकों से ही खुलवाई भ्रष्टाचार की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में कार्डधारक द्वारा कम राशन मिलने की शिकायत की जा रही है और अक्सर कोटेदार व कार्डधारकों में नोकझोंक देखने को मिलती है। बृहस्पतिवार को ऐसी ही नोकझोंक कुड़वा ग्राम पंचायत में देखने को मिली जहां एक किलो राशन कम देने पर कार्डधारकों ने विरोध किया। इसके बाद कोटेदार ने कार्डधारकों को राशन की बोरियों की तौल करवाकर समझाया।
विज्ञापन

एक किलो राशन कम मिलने पर उत्तेजित ग्रामीणों को शांत करने के लिए कुड़वा के कोटेदार लल्लन कुमार ने कार्डधारकों से खुद लगभग 20 बोरी खाद्यान्न की तौल कराई। कार्डधारकों की ओर से की गई तौल में सिर्फ एक बोरी में ही खाद्यान्न पूरा मिला। शेष अन्य 19 बोरियों में खाद्यान्न पांच से आठ किलो तक हर-हर बोरी में कम मिला। इसे देखने के बाद कार्डधारकों का गुस्सा शांत हुआ और कार्ड धारकों ने मजबूरी में प्रति यूनिट एक किलो कम राशन लेते हुए प्रदेश सरकार की खाद्यान्न वितरण योजनाओं को खूब कोसा।
कोटेदार प्रतिनिधि अर्जुन कुमार नेे बताया कि सभी कोटेदारों में एकजुटता न होने के कारण ही शोषण हो रहा है। कम राशन मिलने के कारण ही कार्डधारकों से झड़प होती है। उन्होंने बताया कि चार-पांच महीने पहले हमने केवल खाद्यान्न उठान के नाम पर लिए जा रहे पैसे का विरोध किया था और पैसे नहीं दिए थे। इसके बाद हमारा कोटा ही निरस्त कर दिया गया था। उस समय कोई भी कोटेदार मेरे साथ नहीं खड़ा हुआ था इसीलिए अब जो चल रहा है, उसी तरह चलने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें