फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए से भिड़ गया आठ साल का बच्चा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। खेत में काम कर रहे बालक पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक शोर मचाते हुए उससे भिड़ गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बालक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। तेंदुए के हमले के बाद गांव में वन विभाग की टीम ने गश्त शुरू कर दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के भिउरा गांव निवासी आठ वर्षीय रामकुमार पुत्र बलराम बृहस्पतिवार मध्याह्न लगभग 12 बजे खेत में गन्ना छील रहा था तभी अचानक जंगल से तेंदुआ निकला और गन्ना छील रहे बालक पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बालक शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक तेंदुआ बालक पर हावी हो गया। तब तक आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बालक काफी जख्मी हो गया था।
विज्ञापन

आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। बालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर वन दरोगा आलोकमणि तिवारी, वनरक्षक अमर सिंह, अकील अहमद, छोटेलाल आदि गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटना के बाद से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की दो टीमें लगा दी गईं हैं। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि समूह बनाकर ही निकलें।
बालक पर तेंदुए के हमले की जानकारी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालक को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। गांव में वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें