फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बस से देखेंगे दुधवा-कतर्निया की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बहुप्रतीक्षित मीटरगेज लाइन की टूरिजम ट्रेन का उद्घाटन बृहस्पतिवार को रेलवे जंक्शन मैलानी में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, टेलीकॉम व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। अब पर्यटक रेल बस से कतर्निया व दुधवा की प्राकृतिक छटा निहार सकेंगे। रेल बस सीसीटीवी से भी लैस है। रेल बस के बिछिया पहुंचने पर देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। यह रेल बस सप्ताह में केवल तीन दिन ही चलेगी।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट से दुधवा के बीच रेल बस संचालन की प्रक्रिया बहुत दिनों से थी। बृहस्पतिवार को यह इंतजार भी खत्म हो गया। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने मैलानी में रेल बस (वेस्टाडोम) का उद्घाटन किया। रेल बस में दो एसी चेयर कार बोगी के अलावा जनरल बोगी भी है। एसी चेयर कार में पर्यटक बैठकर कतर्निया व दुधवा की प्राकृतिक छठा का आनंद ले सकेंगे। इसमें सीसीटीवी कैमरे के अलावा एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। अंदर बैठकर पर्यटक बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा, हिरन, चीतल आदि वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे।
इसी ट्रेन में जनरल बोगी की भी व्यवस्था रेलवे की तरफ से की गई है। पर्यटकों के अलावा आम लोग भी मैलानी से बिछिया तक सफर का आनंद ले सकेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शनिवार व रविवार को चलेगी जो मैलानी होते हुए भीरा, पलिया, दुधवा, बेलराया, तिकुनिया, खैरटिया व मंझरा पूरब होते हुए बिछिया पहुंचेगी। यह ट्रेन मैलानी से सुबह सात बजे निकलेगी और चार घंटे का सफर कर बिछिया पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पहुंचेगी। बिछिया स्टेशन से 1.45 पर मैलानी के लिए वापस होगी।
विज्ञापन

रेल बस को देखने के लिए बिछिया स्टेशन पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन अधीक्षक एनएन श्रीवास्तव व स्टेशन मास्टर सुधांशु गिरि ने गार्ड व ड्राईवर का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान लोगों में सेल्फी लेने की भी होड़ रही। पहले दिन 24 स्कूली बच्चों ने रेल बस पर मैलानी से सवार होकर कतर्निया व दुधवा की प्राकृतिक छठा का आनंद लिया। रेल बस की बुकिंग पर्यटक आईआरसीटीसी पर लॉगिन कर करा सकते है। इसके अलावा बुकिंग काउंटर पर भी व्यवस्था है। किराया 265 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें