फखरपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र के बेलचंद्रपुर गांव में रविवार को खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। हादसे के वक्त बालक ट्रैक्टर चालक को पानी देने गया था।
फखरपुर थाने के बेलचंद्रपुर निवासी 11 वर्षीय बालक अमरदीप उर्फ प्रिंस तिवारी पुत्र मूलचंद्र तिवारी की रविवार को रोटावेटर की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गई। अमरदीप खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक को पानी देने गया था। इसी दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमरदीप की मौत की खबर पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। एसएचओ फखरपुर परमानंद तिवारी ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।