फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। हुजुरपुर थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक बेचने के लिए दो युवक निकलने वाले है।
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अपने साथ एसआई इंद्रजीत यादव व सिपाही कलीमुल्लाह को लेकर कटका मरौठा पहुंचे। तभी दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई पड़े। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवकों को रोका और गाड़ी के कागजात मांगे। इस पर आरोपी टूट गए और बाइक चोरी करने की बात कबूल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की पहचान हातारेवलिया गांव निवासी इकबाल व सलमान के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें