फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। गोकुलपुर गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। बच्चों के विवाद में परिजनों के शामिल हो जाने से मामला और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मामला बढ़ा तो पथराव भी शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी लाल पाठक के बच्चों का पड़ोस के विक्रम के बच्चों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के बीच हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों परिवारों के सदस्य आमने-सामने आ गए। कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान लाठी-डंडे चलने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि इसमें बिंदेश्वरी के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
बिंदेश्वरी ने पुलिस कर्मियों को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके घर पर हमला किया था। पुलिस के आते ही वे लोग वाहन तोड़कर फरार हो गए। रिसिया थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें