फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रगुप्त मौर्य के नाम पर हो तिकोनीबाग चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के तिकोनीबाग चौराहे का नाम सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य रखा जाए की मांग को लेकर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा। डिप्टी सीएम को पदाधिकारियों ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन

मौर्य समाज के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य, संतोष मौर्य, पवन मौर्य समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मरी माता मंदिर के पास उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बताया कि भारत में मौर्य साम्राज्य का स्वर्णिम काल रहा है। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक मौर्य से लेकर वृहद्रथ मौर्य आदि राजाओं ने अपनी शूर वीरता से अखंड भारत का निर्माण किया है। अपनी विरासत को संजोये रखना शासन-प्रशासन के साथ ही हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आज के युवाओ को देश का गौरवशाली इतिहास स्मरण रहे। चंद्र गुप्त मौर्य के शौर्य को लोग याद रखें। इसके लिए तिकोनीबाग चौराहे का नाम इनके नाम पर किया जाना आवश्यक है। जिसको लेकर उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया है। साथ ही उनसे बहराइच-कटाईघाट मार्ग पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य स्मृति द्वार बनाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें