फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके जिला प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी, अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल ने भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। बांके जिला प्रशासन को डर है कि कहीं भारतीय आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अफगानी नागरिक नेपाल में न प्रवेश कर जाएं इसीलिए आने जाने वाले नागरिकों की भी जांच बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बड़ी संख्या में अफगान नागरिक पड़ोसी देशों में प्रवेश कर रहे हैं। हाल ही में काठमांडू में अफगान नागरिक पकड़े गए थे। इसके बाद से नेपाल सरकार सतर्क हो गई है। शुक्रवार को सूचना मिली कि बांके जिला प्रशासन के निर्देश पर भारत-नेपाल की खुली सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा रही है। सीमा पर सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां भी लगातार बढ़ रही हैं। बांके के जिलाधिकारी सूर्य बहादुर खड़का ने बताया कि रूपईडीहा से सटे नेपाली बॉर्डर पर नेपाल पुलिस व सशस्त्र बल के जवानों को सतर्क कर दिया गया है।
अफगान नागरिक नेपाल में प्रवेश के लिए भारतीय आधार कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद हजारों अफगान लोगों ने देश छोड़ दिया है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व सभी नेपाली सुरक्षाधिकारियों की बैठक की गई थी। इसके बाद सीमा पर सुरक्षा व जांच बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें