फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज के पानी में उतराता मिला मृत बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज की सदर बीट से बहने वाले घाघरा बैराज में एक मृत बाघ शनिवार शाम को उतरा रहा था। आसपास के किसानों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मृत बाघ को बाहर निकाला। बाघ नर बताया जा रहा है। वनकर्मियों के मुताबिक बैराज के गेट से गेरुआ नदी की ओर से मृत बाघ बहता हुआ आ रहा था। बाघ की मौत कैसे हुई है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। डीएफओ के साथ दुधवा के फील्ड डायरेक्टर मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र के मझरा बीट से घाघरा बैराज प्रवाहित होती है। बैराज का मिलन कतर्नियाघाट के गेरुआ और कौड़ियाला नदी से होता है। कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में स्थित घाघरा बैराज के गेट से शनिवार शाम को एक मृत बाघ बहता आ रहा था। आसपास खेत में मौजूद किसानों ने देखा तो सूचना रेंज कार्यालय पर दी। सूचना पाकर कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार, वन दरोगा अनिल कुमार, लवलेश कुमार, वन रक्षक अब्दुल सलाम और एसटीपीएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने पानी के अंदर पहुंचकर मृत बाघ को कब्जे में ले लिया।
मृत बाघ के मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। वनकर्मियों के साथ पुलिस ने ग्रामीणों को हटाया। इसके बाद मृत बाघ को कब्जे में लिया गया। सूचना पाकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी दबीर हसन भी पहुंच गए। दबीर हसन ने बताया कि मृत बाघ नर है। उसकी उम्र चार से पांच वर्ष के बीच है। मृत बाघ मिलने की सूचना डीएफओ आकाशदीप बधावन व दुधवा के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक को दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर मृत बाघ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वनकर्मियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बैराज का गेट संख्या 3435 खुला हुआ था। शाम चार बजे के आसपास गेरुआ नदी की तरफ से मृत बाघ बहता हुआ आया। ऐसे में मृत बाघ के कतर्निया जंगल से बहकर आने की आशंका है, लेकिन मौत कैसे हुई है, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सदर बीट में बैराज से बहकर मृत नर बाघ आया है। बाघ की मौत कैसे हुई है, इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मृत बाघ का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। हो सकता है कि मृत बाघ नेपाल के रॉयल बर्दिया पार्क से भी बहकर आया हो। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया हूं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- आकाशदीप बधावन, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें