फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। संविलियन विद्यालय उन्नैसा में चोर ताला तोड़कर सामान चोरी कर फरार हो गए। विद्यालय के कमरे में सामान टूटकर बिखरा पड़ा था। विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस पूरे मामले से अंजान बनी हुई है। इससे पहले भी विद्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से न लेते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के उन्नैसा गांव में संविलियन विद्यालय स्थित है। शुक्रवार की रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर सोलर ऊर्जा की दो बैट्री, मिड-डे मिल के लिए रखे बर्तन, कुर्सियों को उठा ले गए। मेज पर रखे शीशे को भी तोड़ दिया। आलमारी में भी रखे कुछ नगदी व अन्य सामान गायब रहे। घटना की जानकारी शनिवार सुबह प्रधानाध्यपक पूनम श्रीवास्तव को तब हुई। जब वह विद्यालय पहुंची तो देखा कि ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी व देहात कोतवाली में दी। देहात कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि चोरी की घटना की कोई जानकारी नहीं है। न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें