फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ग्रामीणों के मकान व 30 बीघा जमीन बही

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। सरयू नदी के तट पर बसे मझरा गांव में नदी की कटान जारी है। ग्राम पंचायत के सात ग्रामीणों के मकान नदी की धारा में बह गए हैं जबकि ग्रामीणों की 30 बीघा खेती योग्य जमीन भी नदी में समाहित हुई है। ग्रामीण आशियाना बचाने के लिए अपने पक्के मकान पर ही हथौड़ा चला रहे हैं। वहीं धान की फसल को चारे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील अंतर्गत मझरा ग्राम पंचायत सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है। मझरा के अलावा मजरा खैरीगौढ़ी, दोआबा, मिर्जवा में नदी कटान कर रही है। नदी की धारा ने गांव निवासी छंगा पुत्र मैकू, मुनेश्वर, राजेंद्र, बलराम, श्यामलाल पुत्र बिंद्रा, केशवराम और सीताराम के मकान को नदी ने अपनी धारा में समाहित कर लिया है। जबकि ग्रामीणों की 30 बीघा खेती योग्य जमीन भी नदी में समाहित हो गई है। जिन ग्रामीणों के मकान बचे हैं। वह ईंट बचाने के लिए अपने पक्के मकान पर हथौड़ा चला रहे हैं। जिससे कुछ गृहस्थी समेटकर सुरक्षित स्थान की ओर जाएं। तहसील प्रशासन के मुताबिक अब तक गांव में कुल 44 मकान नदी की धारा में समाहित हुए हैं। इसकी रिपोर्ट लेखपाल की ओर से भेजी गई है। लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी मुआयना के लिए नहीं गया है।
सरयू नदी की धारा मकान के साथ खेतों में कटान कर रही है। किसानों के खेत में इस समय धान की फसल लगी हुई है, लेकिन कटान में जमीन के साथ फसल भी समाहित हो रही है। इसको देखते हुए किसान धान की फसल को काटकर उसे मवेशियों को चारा खिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें