फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में लावारिस बॉक्स देखकर मचा हड़कंप

विज्ञापन
17 बीएचआर 09 - हरदी थाना क्षेत्र में चोरी के बाद दूसरे जगह रखा बक्सा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। फत्तेपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विद्यालय के पास बॉक्स को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बक्शा मिलने की सूचना पर पूरा गांव एकत्रित हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने बक्शा खोला तो देखा कि उसमें कपड़ा व अन्य सामान रखा था। जांच में पाया गया कि चोरों ने चोरी के बाद बक्शे को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी रामशरण बीते एक साल से जालंधर में नौकरी कर रहे हैं। यहां पर बने मकान में ताला लगाकर वह चले गए थे। बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर रखे बॉक्स को उठा लिया और प्राथमिक विद्यालय के पास एक पालेसर मशीन के मड़हे में छोड़कर फरार हो गए।
शुक्रवार की सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने बॉक्स देखा तो अनहोनी की आशंका जताते हुए अन्य ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बॉक्स को खुलवाया तो देखा कि कपड़े व अन्य सामान है। जांच कर पता लगाया और मकान मालिक के साले बैकुंठ को बुलाकर बॉक्स को उनके सुपुर्द कर दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें