फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादास्पद पोस्टर : राकेश टिकैत को जूता मारने पर 11 लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान कर्ज मुक्त अभियान कमेटी के पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को जमकर कोसा। उनका कहना था कि किसान आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है। बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर राकेश टिकैत के विरोध में पोस्टर चस्पा किए गए। इनमें टिकैत को किसान कुल का कंस बताते हुए जूते मारने पर 11 लाख का इनाम देने की विवादास्पद घोषणा की गई।
विज्ञापन

कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक जयनू ठाकुर के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर पोस्टर लगाए गए जिसमें खालिस्तान, देशद्रोहियों, हवाला और कांग्रेस से फंडिंग कर आंदोलन चलाने जैसे आरोप लगाए गए। शहर के विकास भवन, जिला जज गेट के सामने, जेल के पीछे दीवार, पानी टंकी, केडीसी तिराहा, कचेहरी रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। इनमें राकेश टिकैत को किसान कुल का कंस बताने व जूता मारने वाले को 11 लाख का इनाम देने जैसी विवादास्पद घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें