फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वैवाही गांव में प्रेमिका से किसी बात को लेकर हुए विवाद से नाराज प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के वैवाही गांव निवासी 50 वर्षीय नंदू पुत्र मतई का शव गांव के बाहर रामेश्वर के खेत में पेड़ से लटकता पाया गया। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। हाल ही में मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध हो गया। दोनों आपस में हंसी-खुशी रहते थे। बुधवार रात नंदू घर आया तो प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इससे नाराज होकर वह घर से चला गया। अगले दिन सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या जांच में प्रेमिका से कहासुनी के बाद ही आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें