फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मरीज को स्ट्रेचर पर लादकर घूमते रहे तीमारदार, नहीं मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद होने से तमाम दिक्कतें आ रही हैं। मंगलवार को भी ऐसे कई मामले सामने आए। मेडिकल कॉलेज में एक गर्भवती महिला का इलाज चल रहा है। उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। परिवार के लोग 500 मीटर की दूरी पर स्थित प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के लिए ले गए। इसके बाद स्ट्रेचर से खुद ही अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान तीमारदार व परिवारीजन परेशान दिखे।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत गदामार खुर्द गांव निवासी पूजा देवी (28) पत्नी संजय कुमार गर्भवती हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने महिला को देखा। हालत बिगड़ने पर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है जबकि पुरुष अस्पताल में काफी भीड़ लग रही है। ऐसे में महिला के परिवारीजन उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर 500 मीटर की दूरी पर स्थित प्राइवेट केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाने गए। वहां अल्ट्रासाउंड होने पर महिला को पुन: परिवारीजन स्ट्रेचर द्वारा अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार के रामकरन ने बताया कि उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली जिसके चलते बीमार महिला को स्ट्रेचर द्वारा अस्पताल से अल्ट्रासाउंड के लिए ले गए। फिर लेकर आए। वहीं, अंबवा गांव निवासी शांती देवी की भी हालत खराब होने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनका भी अल्ट्रासाउंड भीड़ के चलते नहीं हो सका जिससे पति ने बाहर अल्ट्रासाउंड कराया।
अस्पताल में मौजूद तीमारदारों का कहना है कि महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच हो नहीं रही है। इस वजह से महिलाओं की जांच भी पुरुष अस्पताल में की जा रही है। इस वजह से काफी भीड़ है। ऐसे में गंभीर मरीजों के लिए इंतजार करना काफी पीड़ादायक होता है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि गंभीर मरीजों का अल्ट्रासाउंड बिना नंबर लगाए तुरंत किया जाए। मानवीय लिहाज से यह व्यवस्था बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पुरुष अस्पताल में नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। इसके बावजूद किसी ने बाहर जांच के लिए भेजा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही तीमारदार द्वारा मांग करने पर एंबुलेंस भी मिल जाती, लेकिन एंबुलेंस की मांग हुई या नहीं यह भी जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

डॉ. ओपी पांडेय, सीएमएस, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें