फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को डेंगू की पुष्टि, अस्पताल में बढ़ाए गए बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में भी एक महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है। रैपिड जांच में पॉजिटिव मिली महिला का सैंपल रैपिड जांच के लिए लिया गया है। वहीं, अब तक जिलेभर में 191 लोगों की डेंगू जांच की गई है। अस्पताल में बड़े व बच्चों को मिलाकर 250 लोगों का इलाज चल रहा है। एकाएक बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी वार्डों में अतिरिक्त बेड बढ़ाए गए हैं जिससे मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में बुखार व मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। वायरल की चपेट में बच्चों के साथ बड़े भी आ रहे हैं। अभी लोग बुखार से उबरे भी नहीं हैं कि शहर के पीपल तिराहा निवासी एक महिला डेंगू पॉजिटिव आ गई है। बुखार के बाद प्लेटलेट्स कम होने पर महिला ने रैपिड जांच कराई जिसमें वह पॉजिटिव मिली। अब महिला का सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि एलाइजा जांच में पॉजिटिव आने पर ही डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट मानी जाएगी। उधर, एकाएक मरीजों की संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल और चिल्ड्रेन वार्ड में बेड फुल हो गए हैं।
अस्पताल प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बेड बनाकर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला अस्पताल में वार्ड नंबर एक, जनरल वार्ड, हड्डी वार्ड, आईसोलेशन वार्ड व इमरजेंसी में भर्ती कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का है। सीएचसी में भी बुखार के रोगियों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज और सभी सीएचसी में बड़ों और बच्चों को मिलाकर लगभग 250 लोग भर्ती हैं जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में हो रहा है। सीएमएस ने बताया कि मरीजों को भर्ती करने के लिए सभी वार्डो में अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे हैं जिससे मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए आर्थो और कोरोना वार्ड अलग से बनाया गया था लेकिन बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए आर्थो और कोरोना वार्ड को भी मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, चिल्ड्रेन वार्ड के पीडियाट्रिक वार्ड में छह बेड बढ़ाए गए हैं जबकि जनरल वार्ड 60 बेड का है। हरसंभव कोशिश कर मरीजों को बेड दिलाने की कोशिश की जा रही है।
डॉ. ओपी पांडेय सीएमएस
बुखार के साथ मलेरिया और डेंगू फैलने की आशंका है। इसको लेकर गांवों और कस्बों से ग्रामीणों की जांच की जा रही है। एक अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक 191 लोगों की डेंगू जांच की गई है। अब तक किसी की मौत डेंगू व मलेरिया से नहीं हुई है। इलाज का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. एसके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें