फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 15 वाहनों का मौके पर ही चालान कर 14 वाहनों को थाने पर निरूद्ध कर वाहन स्वामियों को नोटिस जारी की।
विज्ञापन

जिले मेें मौजूदा समय डग्गामार वाहनों का अवैध तरीके से संचालन बेखौफ जारी है। शहर के डिगिहा तिराहा, हुजूरपुररोड, महसी बस स्टैंड आदि क्षेत्रों डग्गामार वाहन चालक बेखौफ होकर वाहन मेें सवारियों को भरकर धड़ल्ले से फर्राटे मार रहें हैं। वाहनों मेें सवारियों के जबरन भरने को लेकर आए दिन यात्रियों व वाहन चालको मेें कहासुनी होती रहती हैं। डीएम डा.दिनेश चंद्र व एसपी सुजाता सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार को पुलिस विभाग की टीम के सहयोग से विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद बुधवार को एआरटीओ प्रशासन कुमार ने पुलिस टीम के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने मार्ग पर फर्राटे भर वाहनों के कागजातों को खंगालते हुए वाहनों की फिटनेस आदि जांच की। जांच के दौरान टीम ने 15 वाहनों का मौके पर ही चालान करते हुए 14 वाहनों को विभिन्न खामियों के चलते थाने पर निरूद्ध कर सभी को नोटिस थमाया है। एआरटीओ प्रशासन कुमार ने बताया कि जिले मेें अवैध तरीके से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंनें कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। चेकिंग अभियान के दौरान मानक के विपरीत वाहन मार्ग पर दौड़ते दिखाई दिए, तो संबंधित वाहन व उनके स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें