फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में सड़क पर गिरा पेड़, 10 घंटे आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा-मिहींपुरवा मार्ग पर जंगल में बारिश के दौरान एक पेड़ गिर गया जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। एसएसबी जवानों ने कड़ी मशक्कत कर विशालकाय पेड़ को हटाया। 10 घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान रूट के यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। मंगलवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के दौरान ही देर रात को बिछिया व निशानगाड़ा के मध्य सड़क पर विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ बीचोबीच सड़क पर गिरने से आवागमन बंद कर दिया गया। आवागमन बंद होने से कई वाहन चालकों ने जंगल में ही रात बिताई। बुधवार सुबह जब मार्ग पर आवागमन बढ़ा तो निजी वाहन व एसएसबी की गाड़ी जाम में फंस गई। आसपास के लोगों ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी। लेकिन कोई भी वनकर्मी पेड़ हटाने नहीं पहुंचा। इस पर एसएसबी 70वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे। सभी ने कड़ी मशक्कत कर विशालकाय पेड़ व उसके टहनियों को हटाया। लगभग 10 घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें