फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में महिला को गांव का ही रहने वाला युवक गन्ने के खेत में जबरन खींच ले गया। उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला रविवार देर शाम खेत की तरफ जा रही थी तभी अचानक गांव निवासी अतीक उर्फ खुसरू ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया जहां महिला के साथ वह दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका पति, ससुर व चाचा मौके पर पहुंच गए। आरोपी को दबोच लिया गया। सभी उसे पकड़ कर थाने लेकर गए। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है जबकि महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें