फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा चीनी मिल के जीएम समेत 15 के खिलाफ बलरामपुर में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती सहकारी चीनीमिल नानपारा के डिस्टलरी प्लांट से बिना बार कोड की शराब दुकानों पर भेजी जा रही थी। कानपुर में मामला पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने बलरामपुर में एक शराब की दुकान की जांच की। यहां पर चीनी मिल से जारी 76 पेटी बिना बार कोड की शराब पकड़ी गई जिसके बाद आबकारी विभाग ने बलरामपुर की नगर कोतवाली में चीनी मिल के जीएम समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, मंगलवार की देर रात तक संयुक्त आबकारी आयुक्त की अगुवाई में आई टीम जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

कानपुर के पनकी में आबकारी विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी थी जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस व आबकारी विभाग की टीम बलरामपुर के चुंगीनाका स्थित देशी शराब की दुकान पहुंची। बलरामपुर के जिला आबकारी अधिकारी वरुण मिश्रा की अगुवाई में टीम ने जांच की तो जानकारी में आया कि श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा द्वारा 800 पेटी देशी मदिरा के निर्माण का बार कोड लिया गया था, लेकिन 668 पेटी देशी शराब का निर्माण किया गया। इसके बाद बचे हुए बार कोड की पेटियों को बिना किसी गेट पास आदि अवैध तरीके से बलरामपुर भेज दिया गया। बलरामपुर में आबकारी निरीक्षक अजीत सिंह यादव ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें नानपारा चीनी मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी, आसवानी प्रबंधक दिनेश कुमार जायसवाल, बाटलिंग सुपरवाइजर जायसवाल, कंप्यूटर आपरेटर राहुल सिंह, गोदाम इंचार्ज सैयद जाफर मेंहदी, लेखाकार अनूप सिंह व बाटलिंग मैनेजर आनंद प्रताप पांडेय समेत 15 लोग नामजद किए गए हैं। 76 पेटी अवैध शराब मिलने की सूचना पर संयुक्त आयुक्त आबकारी धीरज सिंह की अगुवाई में मंगलवार को असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन बीडी सिंह, मनोज यादव व जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया की टीम नानपारा चीनी मिल के आसवानी का निरीक्षण करने पहुंची। देर रात तक टीम जांच करती रही। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि टीम ने सभी स्टाक की जांच की है। आगे की कार्रवाई उनके द्वारा ही की जाएगी।
नानपारा चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शराब के निर्माण का कार्य आसवनी इकाई में किया जाता है। इधर गन्ना किसानों की समस्याओं व अन्य मामलों को लेकर व्यस्तता अधिक थी। ऐसे में इकाई प्रबंधक व उनके अधीनस्थों द्वारा कुछ गलतियां की गई हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम भी जांच में लगी है। उसे पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी बलरामपुर वरुण मिश्रा ने पुलिस को बताया है कि बरामद शराब के तीन नमूने जांच के लिए सहायक अल्कोहल टेक्नालॉजिस्ट प्रभारी अधिकारी क्षेत्रीय आबकारी प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा गया था। जिसमें पानी ब्रांड के पौवा की मदिरा तीव्रता 42.78 प्रतिशत पाई गई है। ऐसे में पुष्टि हुई है कि यह शराब नानपारा चीनी मिल के आसवनी इकाई में ही तैयार की गई है। अगर ऐसा है तो संभव हो सकता है कि आसपास के गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर, सीतापुर आदि जिलों को भी यहां से शराब की बिक्री की गई हो। हालांकि पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही सत्यता सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें