फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू कर दें सभी ऑक्सीजन प्लांट का संचालन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। देर शाम को सीएमओ कार्यालय में जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पूरा करके अगस्त माह के पहले सप्ताह में उसका संचालन शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष टीकाकरण अभियान के लिए प्रभावी माइक्रोप्लान बनाया जाए। कैसरगंज के महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सालय कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र विभिन्न कार्य योजना के लिए समीक्षा बैठक की। डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट निर्माण, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण व कोविड टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि मोतीपुर, कैसरगंज, मेडिकल कालेज में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का अगस्त माह में निर्माण पूरा कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि अगस्त माह के पहले सप्ताह में सभी का प्लांट का संचालन किया जाए। कैसरगंज के महिला अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट के धीमे निर्माण पर नाराजगी जतायी। आयुष्मान भारत योजना के तहत बन रहे गोल्डेन कार्ड के निर्माण पर सुधार लाकर शत-प्रतिशत कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।
कोविड टीकाकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि द्वितीय डोज के टीकाकरण की रणनीति बनाकर वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावी माइक्रोप्लान बनाकर सभी को टीका से आच्छादित किया जाए। तीन अगस्त को होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 50 हजार लोगों को टीका लगाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय, एसीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डीडीएचआईओ बृजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें