फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से डीजल तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। नेपाल से डीजल खरीदकर भारत में तस्करी करने वाले गैंग का एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। टीम ने दो तस्करों को भारी मात्रा में डीजल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर एसआई शिव कुमार यादव व एसएसबी के जवान दलबल के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान टीम सीमा स्तंभ संख्या 646 के पहले पहुंची। तभी देखा कि बाइक के साथ दो युवक गाड़ी पर कुछ सामान लादकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों बाइक सवारों को रोका और तलाशी ली तो देखा कि भारी मात्रा में डीजल भरा हुआ था। टीम ने पूछताछ किया तो दोनों टूट गए और तस्करी करने की बात को स्वीकार किया।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ में तस्करों की पहचान चौगोड़वा गांव निवासी दिलीप कुमार जयसवाल व मिर्जापुर तिलक निवासी मतलूब खान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से सात पिपिया में 188 लीटर डीजल व दो बाइक बरामद हुआ। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें