फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। गोलागंज गांव में एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे लटका दिया गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार गांव निवासी मौजीलाल ने अपनी 20 वर्षीय बेटी रेनू का विवाह एक साल पहले बौंडी थाना क्षेत्र के गोलागंज गांव निवासी अनंतराम के पुत्र रामू के साथ किया था। विवाहिता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर बेटी को मारते-पीटते थे। रविवार की रात भी दहेज को लेकर दोनों में विवाद हुआ और बेटी को उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति व सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें