फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय डकैतों ने वारदात को दिया था अंजाम, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर में हुए डकैतीकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती के दौरान लूटे गए सामान को बरामद कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घटना को अंतरजनपदीय डकैतों के गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो को गिरफ्तार कर नामजद करते हुए जेल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाश इससे पहले भी गोंडा, लखीमपुर व बहराइच जिले के कई थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे के जरही रोड निवासी जमाल अहमद पुत्र नफीस अहमद मिहींपुरवा के व्यवसायी हैं। बीती दो-तीन जुलाई की रात डकैतों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर जेवरात व नगदी समेत लाखों के सामान को लेकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए एसपी सुजाता सिंह ने मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव को निर्देश दिया था। खुलासे के लिए गठित टीम का एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार नेतृत्व कर रहे थे। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने मुखबिरों को लगा दिया था। मुखबिर से थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि डकैतीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश क्षेत्र में मौजूद है और किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष दलबल के साथ पेटरहा नाला मोड़ के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद दो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उनको दबोच लिया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनकी पहचान चिप्पा उर्फ सुंदर पुत्र बलेश्वर चौहान व राम मिन्तर उर्फ मिंतर पुत्र माधवराम निवासी पचासा थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके पास से डकैती कर लूटी गई सोने की दो अंगूठी, 40800 रुपये नगद, दो तमंचे 12 बोर व पांच जिंदा कारतूस के साथ एक बाइक बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि डकैती कांड की घटना बदमाशों ने स्वीकार की है। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ लखीमपुर, गोंडा व जिले में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते थे। इस बार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया और जेल भेज दिया।
मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इनके पास से सामान भी बरामद हुए है। यह जिले के साथ कई अन्य जनपदों में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ मोतीपुर थाने में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य थानाध्यक्षों को भी घटनाओं का खुलासा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मोतीपुर पुलिस ने घटना का खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

सुजाता सिंह, एसपी बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें