फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक कर्मियों के तीन महीने पूरे, हटाए गए सभी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना महामारी में तीन माह के लिए 90 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती विभिन्न अस्पतालों में की गई थी जिनका समय अब पूरा हो गया है। समय पूरा होने पर स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को हटा दिया है, लेकिन तीन माह के लिए रखे गए दैनिक श्रमिक स्थायी नौकरी के लिए विभाग पर दबाव बना रहे हैं। इसके लिए शुक्रवार को सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी शुरू होने पर स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर दैनिक श्रमिकों की भर्ती की थी। मेडिकल कालेज से संबंध जिला अस्पताल के साथ विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वॉय, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर 90 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। तैनात कर्मचारियों का तीन माह पूरा हो गया है। इस पर शासन के निर्देश पर सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया है। लेकिन समयावधि पूरी होने के बाद भी अब सभी दैनिक कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग पर स्थायी नौकरी के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके लिए सभी एक हफ्ते से उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं। शुक्रवार को भी काफी संख्या में कर्मचारी नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस मामले में मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि समय सीमा पूरा होने पर सभी दैनिक कर्मचारियों को हटा दिया गया है। अब उनका आंदोलन ठीक नहीं है।
शासन के निर्देश पर तीन माह के लिए विभिन्न अस्पतालों में कर्मचारी रखे गए थे। भर्ती के समय साफ निर्देश था कि तीन माह के बाद हटा दिया जाएगा, लेकिन अब सभी स्थायी नौकरी के लिए फर्जी दबाव बना रहे हैं। इससे कुछ हल निकलने वाला नहीं है। सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें