बहराइच। शासन ने बीएचएनडी के तहत चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की। जिसमें प्रदेश में बहराइच को पहला स्थान मिला है। जबकि औरैया जनपद की सबसे खराब टीकाकरण अभियान रही है। इसके लिए मिशन निदेशक ने पत्र भेजकर स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए और गति से कार्य करने की बात कही है। साथ ही सीएमओ को नियमित समीक्षा पर बल दिया है।
कोरोना महामारी पर अंकुश के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसकी समीक्षा शासन द्वारा प्रत्येक तीन माह पर की जा रही है। माह अप्रैल, मई और जून में हुए टीकाकरण की समीक्षा शासन में की गई। जिसमें प्रदेश के 75 जिले की समीक्षा की गई। बहराइच जनपद में स्वास्थ्य टीम द्वारा 7.52 लाख लोगों की टीकाकरण की गई है। समीक्षा में जिले को पहला स्थान मिला है। जबकि सबसे खराब स्थिति औरैया जनपद की है। इसको लेकर मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने पत्र भेजा है। जिसमें बीएचएनडी सत्रों पर प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता में सुधार किए जाने पर हर्ष जताया है। साथ ही जिले को पहला स्थान मिलने पर सराहना की है। महाप्रबंधक आरआई डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने पत्र भेजकर मुख्य चिकित्साधिकारी को नियमित समीक्षा करने और बेहतर टीकाकरण अभियान चलाने की बात कही है।