फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी पर भड़के विधायक, डीएम को पत्र लिख लगाया शिथिलता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम को पत्र लिखकर हत्या की धमकी दिए जाने के मामले में तहरीर तक नहीं लिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना कोई तहरीर लिए मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई। विधायक ने किसी भी तरह की अनहोनी होने पर एसपी की जिम्मेदारी होने की भी बात कही है।
विज्ञापन

महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को रविवार रात इंटरनेट कॉल की गई थी। विधायक का आरोप है कि फोन करने वाले ने उनकी हत्या की सुपारी मिलने और 24 घंटे के अंदर हत्या की धमकी दी थी जिसके बाद उन्होंने एसपी व डीएम को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को पत्र भेजा। विधायक का कहना है कि उनके पत्र के आधार पर एक एफआईआर दर्ज कर ली गई, मगर उनसे किसी पुलिस अधिकारी ने संपर्क तक नहीं किया। बाद में उनको मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई। एसपी सुजाता सिंह पर लापरवाही व गंभीरता न बरतने का आरोप लगाते हुए विधायक ने डीएम को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में कहा है कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर एसपी ही होंगी। मामले में एसपी सुजाता सिंह से बात करने का प्रयास किया गया मगर उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें